नशीले टीकों समेत एक युवक गिरफ्तार
खरड़। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को छह नशीले टीकों समेत गिरफ्तार किया है। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने बताया कि एएसआई हरजीत सिंह समेत हवलदार लखविंदर सिंह, हवलदार सुरजीत सिंह तथा सिपाही अमनदीप सिंह गश्त के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस भूरू चौक के पास खड़ी थी तो लांडरा की ओर से आ रहा एक युवक पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने जब युवक को काबू करके उसकी ली तो उसके पास से छह नशीले टीके बरामद हुए पुलिस ने आरोपी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।