फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर ले गए चार लाख की नकदी व अन्य सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार गया था दिल्ली, चोर ले गए 12 लाख के गहने व नगदी
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने से पहले पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा
फ्लैट के बाहर सो रहे चौकीदार को इसकी भनक भी नहीं लगी
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। न्यू सन्नीं एनक्लेव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर घर से लाखों के गहने समेत करीब चार लाख की नगदी व अन्य कीमती सामान ले गए।
पुलिस के अनुसार, मकान मालिक विनोद कुमार गुप्ता घर में ताला लगाकर पत्नी के साथ दिल्ली चले गए थे। कुछ दिन बाद जब दोनों वापस आए तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर का दरवाजा अंदर से बंद था। विनोद गुप्ता और उनकी पत्नी पड़ोसियों के घर की छत से होकर अपने घर में गए तो देखा घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी में रखे लाखों के सोने व डायमंड के गहने, चांदी के गहने व बर्तन, मूर्तियां और चार लाख की नगदी, हस्ताक्षर किए कुछ चेक व एक लैपटॉप गायब हैं। विनोद कुमार ने बताया कि चोर करीब 12 लाख के गहने व नगदी ले गए। विनोद गुप्ता के साथ वाले घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, चोरों ने पहले उन कैमरों को तोड़ा और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। विनोद गुप्ता ने चोरी से बचने के लिए घर से जाते समय एक चौकीदार भी तैनात कर दिया था, जो गेट के बाहर चारपाई पर सो जाता था। चोर छत के रास्ते से घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बाहर बैठे चौकीदार को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरी की सूचना मिलने पर सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी के इंचार्ज अवतार सिंह मौके पर पहुंचे और फिंगर प्रिंट्स की टीम भी मौके पर पहुंची। विनोद गुप्ता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें