फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत,दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो जख्मी
विज्ञापन

अंबाला नारायणगढ़ मार्ग पर हंडेसरा के निकट हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ू।
अंबाला नारायणगढ़ मार्ग पर हंडेसरा के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि पीछे बैठे दो युवक जख्मी हो गए। हंडेसरा पुलिस में मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके वारिसों के हवाले कर दिया। एएसआई श्याम चंद ने बताया कि कपिल (21) पुत्र मेनपाल गांव बरसाना और सोनू वासी राय वाली मोटरसाइकिल पर अंबाला की ओर जा रहे थे। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे जब वह हंडेसरा के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में सामने से आ रहे बाइक सवार शुभम (22) पुत्र कुलदीप सिंह वासी सरकपुर, रायपुररानी और पीछे बैठे शुभम वासी शहजादपुर समेत चारों युवक जख्मी हो गए। कपिल को सिविल अस्पताल अंबाला से चंडीगढ़ के सेक्टर-32 जीएमसीएच रेफर किया गया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही कपिल ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे मोटरसाइकिल के चालक शुभम को पीजीआई में दाखिल कराया गया, वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे में पीछे बैठे शुभम को सेक्टर-32 में दाखिल कराया गया जबकि सोनू को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। कपिल अपने परिवार में इकलौता बेटा था। दोनों के परिवारों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न कराने पर सहमति के कारण पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की है। मंगलवार को शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके वारिसों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें