फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाप-बेटा 11 लाख की ठगी में नामजद
विज्ञापन

बरनाला। थाना सिटी पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ 11 लाख रुपये की ठगी करने का केस दर्ज किया है। थाना सिटी के एएसआई सुरिंदरपाल सिंह बबलू ने बताया कि गुरपिंदर सिंह निवासी बरनाला ने एसएसपी को शिकायत दी थी कि उसे कनाडा भेजने का झांसा देकर बलजीत रतन और उसके मोहित कुमार बरनाला ने 11 लाख रुपये की ठगी की है। उसने शिकायत में लिखा कि उनके साथ 15 लाख रुपये में बात हुई थी। आरोपियों ने उससे 11 लाख रुपये पेशगी ले लिए और बाकी के चार लाख रुपये कनाडा का वीजा लगने पर देने थे। आरोपियों ने न तो गुरपिंदर सिंह को कनाडा भेजा और न ही उनके 11 लाख रुपये वापस किए। एएसआई ने बताया कि जांच के बाद बलजीत रतन और उसके बेटे मोहित कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें