फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली गहने गिरबी रखकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोने के नकली गहने गिरवी रखकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

दो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
गिरोह के सदस्यों ने इलाके के कई लोगों को ठगा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सीआईए स्टाफ ने एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो नकली गहने गिरवी रखकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस ने एक आरोपी सुखदेव सिंह निवासी अंबाला को काबू किया है जबकि उसके दो साथी रणधीर सिंह निवासी अंबाला और हरजिंदर सिंह निवासी जगाधरी हरियाणा फरार हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपी फाइनेंसरों को अपना निशाना बनाते थे। वह पहले उन्हें फर्जी कहानियां सुनाते थे। साथ ही किसी को कह देते थे कि उनके जानकार का एक्सिडेंट हो गया है जबकि किसी को बीमारी का बहना लगाते थे। ऐेसे में वह अपने नकली गहने लोगों के पास गिरवी रखकर रुपये ले लेते थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब तीन मामले सामने आए हैं जिन्हें उक्त लोगों ने अपनी ठगी का शिकार बनाया है। एक पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे डेराबस्सी में मिले थे। उसे कहा कि उनकी ज्वेलरी गिरवी रखकर 2.5 लाख रुपये दे दो। आरोपी हरविंदर ने कहा था कि उसका पिता ठीक नहीं है। ऐसे में उसे रुपयों की जरूरत है। उसके गहनों की कुल कीमत पांच लाख रुपये है। इसके बाद उन्हें रुपये दे दिए लेकिन आरोपी गहने के लिए वापस नहीं आया। इसके बाद जब उन्होंने गिरवी रखी ज्वेलरी की जांच करवाई तो वह फर्जी निकली। इसमें रिंग, चूड़ियां, ईयर रिंग शामिल थे। दो अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर 406 व 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें