फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : सोसाइटी की जरनल बॉडी मीटिंग में हंगामा करने और मारपीट करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी की जरनल बॉडी मीटिंग में हंगामा और अध्यक्ष से मारपीट के आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने अध्यक्ष की शिकायत पर दंपती के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। बलटाना पुलिस चौकी ने दंपती के खिलाफ हाउसिंग वेलफेयर सोसाइटी की जीबी मीटिंग के दौरान हंगामा करने और एसोसिएशन अध्यक्ष के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोप भानू प्रताप और अंजना निवासी मकान नंबर-198, ट्रिब्यून कॉलोनी, बलटाना पर लगा है। पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
ट्रिब्यून हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष डीवी जोशी ने बताया कि बीते दिनों में सोसाइटी में होने वाले विकास कार्यों को लेकर जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद पति-पत्नी भानू प्रताप एवं अंजना ने मीटिंग में शोर मचाना शुरू कर दिया। हंगामे को रोकने के लिए अध्यक्ष जोशी ने उनको मीटिंग का सदस्य न बताकर बाहर जाने के निर्देश दिए, परंतु पति-पत्नी ने अध्यक्ष के आदेशों का विरोध किया और बाहर न जाकर अध्यक्ष जोशी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, जिसका बाकी सदस्यों ने बीचबचाव किया और निंदा की। वहीं, बाद में अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें पति-पत्नी द्वारा किए गए बर्ताव को लेकर मामले की शिकायत पुलिस चौकी में दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स ::::
ट्रिब्यून हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष डीवी जोशी की शिकायत पर दंपती भानू प्रताप व अंजना के खिलाफ मीटिंग में हंगामा करने और अध्यक्ष के साथ मारपीट करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
-अशोक कुमार, जांच अधिकारी-कम-हवलदार, पुलिस चौकी बलटाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें