फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : पभात में फाइनेंस का काम करने वाले युवक की कार सवार लोगों ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंसर से कार सवार लोगों ने की मारपीट
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। गांव पभात के अंदर फाइनेंस का काम करने वाले एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने घेरकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में उनके घरों में दबिश देकर परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पभात के फाइनेंसर गुरजिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 10 फरवरी को गांव नाभा से होकर पभात की तरफ जा रहा था। आस्था अपार्टमेंट के पास पहुंचा तो उसके आगे एक कार रुकी, जिसमें सवार एक महिला सहित कुल पांच लोगों ने कार से उतरकर घेरकर कहासुनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद लोगों ने पिटाई करना शुरू कर दी, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में दाखिल होना पड़ा। आरोपियों ने अपने मुंह ढके हुए थे, जिस कारण उनका चेहरा पहचाना नहीं जा सका परंतु एकेएस कालोनी के रहने वाली कुलदीप कौर और विलियम को उसने पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें