फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालड़ू : गांव हसनपुर के नंबरदार की लाखों रूपयों की भैंसे चोरी..

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। सर्दी का मौसम आते ही इलाके में एक बार फिर भैंस चोरों ने वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया है। ऐसे ही एक मामले में गांव हसनपुर में शनिवार रात को चोरों ने नंबरदार की बाड़े में बंधी लाखों रुपयों की भैंसें चारी कर लीं, जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। इस घटना से कुछ दिन पहले ही पूर्व सरपंच गुरविन्द्र सिंह की सहकारी दूध उत्पादक डेयरी से तीन बैटरियां चोरी हुईं थीं। वहीं, नंबरदार सुरिन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हर रोज की तरह वह रात को अपनी दो भैंसों और दो कट्टियों को श्री गुरुद्वारा साहिब के पास अपने बाड़े में बांध कर घर आ गया था। जब वह अगली सुबह बाड़े में भैंसों को देखने के लिए गया तो वहां से सभी भैंसें गायब थी, पास ही कुछ दूरी पर एक गाड़ी के टायरों व भैंसों के पैरों के निशान थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें