प्रोड्यूसर की बोलेरो ले गए चोर, कैमरे में कैद
मोहाली। फेज-8बी स्थित इंडस्ट्रियल निवासी एक प्रोड्यूसर की घर के बाहर से बोलेरो चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कार मालिक ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। गाड़ी मालिक गौरव शर्मा फिल्म प्रोडक्शन करते हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह अपनी गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर दी थी। सुबह उठकर देखा तो गाड़ी नहीं थी। सोमवार रात डेढ़ बजे दो व्यक्ति आए जो बोलेरो के पास गए। इसके बाद उन्होंने कार का लॉक खोला और गाड़ी को स्टार्ट कर वहां से ले गए। हैरानी की बात है कि वहां पर अन्य गाड़ियां भी खड़ी थी, मगर चोरों ने बोलेरो को ही निशाना बनाया।