बलटाना में महिला के गले से चेन झपटी
जीरकपुर। बलटाना में बाइक सवार एक महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। आरोपियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोनू निवासी आनंद विहार (बलटाना) ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनकी मां गली में जा रही थी। इस दौरान पल्सर बाइक पर दो युवक आए, उन्होंने पता पूछने के बहाने उनकी मां के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। मामले की शिकायत बलटाना पुलिस चौकी को दी गई है। पुलिस ने आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बलटाना चौकी इंचार्ज सतिंदर सिंह ने बताया पीड़ित महिला के बेटे सोनू निवासी आनंद विहार (बलटाना) की शिकायत दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उन्होंने दावा किया आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।