फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबोचा नशा तस्कर, पीयू से कर रहा था पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने फेज-पांच इंडस्ट्रियल एरिया से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

दोस्तों की वजह से लगी आदत, फिर खुद लगा था दिल्ली से हेरोइन लाने

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-छह चौकी की पुलिस ने एक नशा तस्कर को 31 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया है। आरोपी की पहचान वरूण निवासी श्री गुरु तेग बहादुर नगर खरड़ के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वह पीयू से पत्राचार के माध्यम से बीए कर रहा था। फेज-छह पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई भूपिंदर कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार करने करने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कई और राज खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुुताबिक सूचना मिली थी कि एक युवक इंडस्ट्रियल एरिया फेज-5 स्थित गुरुद्वारा साहिब वाले टी-प्वाइंट के नजदीक घूम रहा है। उसकी हरकतें संदिग्ध लग रही है। अगर उसकी तलाशी ली जाए तो बड़ा राज खुल सकता है। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। साथ ही उसे रोककर चैक किया। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे में से हेरोइन बरामद की। जिस का वजन करने पर 31 ग्राम हुआ। इसके बाद पुलिस उसे चौकी ले आई। गया जहां पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि उसके दोस्तों ने ही उसे इस राह पर धकेला है। वह कुछ समय पहले दोस्तों के चक्कर में नशे की लत में लगा था। इसके बाद वह इसका आदी बन गया। इसके अलावा वह खुद दिल्ली निवासी एक नाइजीरियन के सहयोग से हेरोइन लाने लग पड़ा था। पुलिस अब रिमांड दौरान उस से और पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें