फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत
विज्ञापन

डेराबस्सी। अंबाला-कालका रेलमार्ग पर डेराबस्सी के ईस्सापुर फाटक के समीप वीरवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान परमजीत कौर (40) पत्नी कश्मीर सिंह वासी गांव फतेहपुरजट्टां के तौर पर हुई है। वह डेराबस्सी के नेशनल डेंटल कॉलेज में आया का काम करती थी। उसके पति भी इसी कॉलेज में चपरासी हैं। रेलवे पुलिस के हवलदार राजिंदर सिंह ने बताया कि परमजीत कौर तबीयत खराब होने के कारण कॉलेज से निकली थी। ईस्सापुर रोड पर ट्रैक पार करने के दौरान परमजीत चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की टक्कर से परमजीत कई फुट दूर जाकर गिरी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवार में उसके पति कश्मीर सिंह के अलावा एक बेटा व बेटी है। कश्मीर के बयान पर रेलवे पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें