फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहाना में बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलते समय चुन्नी फंसने से बच्चे की मौत
विज्ञापन

मोहाली। गांव सोहाना में रविवार को 10 साल के बच्चे के गले में खेलने के दौरान चुन्नी फंसने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव सोहाना में रहने वाला इकलाख अंसारी (10) नामक बच्चा बहनों और अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान झूला एक चुन्नी के साथ बंधा हुआ था। जो झूला लेते समय इकलाख के गले में अचानक फंस गई। इस बारे में किसी भी बच्चे को पता नहीं चला। कुछ देर बाद इकलाख को झूले से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलाख सात बहनों में इकलौता भाई था। वह चौथी कक्षा में पढ़ता था। उसके माता-पिता बहुत प्यार करते थे। उसके पैदा होने पर परिजनों ने खुशियां मनाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें