एल्युमीनियम की तार चोरी मामले में चार काबू
वारदात में इस्तेमाल की गई टाटा सूमो गाड़ी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली।
पुलिस ने चनालो के फोकल प्वाइंट की एक फैक्टरी से 12 क्विंटल एल्युमीनियम की तार चोरी करने के मामले में चार लोगों को गाड़ी सहित काबू कर लिया है। सीआईए इंचार्ज तरलोचन सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एएसआई मनोहर लाल के नेतृत्व में गश्त के दौरान चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार लोगों को काबू किया गया, जिनमें मुनीश कुमार वासी कुराली, मनदीप सिंह वासी लोही, हैदरअली वासी खंट मानपुर और लेखराज वासी सजावली ने 10-11 फरवरी की रात चनालो की हाई क्लास भारती वायर कंपनी से 12 क्विंटल एल्युमीनियम की तार चोरी की थी। उन्होंने बताया कि चारों को काबू करने के बाद उनके द्वारा वारदात में इस्तेमाल की गई टाटा सूमो भी बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि काबू किए गए गिरोह के गुर्गों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 और 457 के तहत कुराली थाने में केस दर्ज किया गया है।