फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने, पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ने के आरोप में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। रविवार को हुए हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों द्वारा सोमवार को हाईवे पर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने ट्रैफिक इंचार्ज की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जाम लगाने, ट्रैफिक बूथ की तोड़फोड़ करने, पुलिस कर्मियों से हाथापाई करते हुए वर्दी फाड़ने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लैहली पुलिस को दी शिकायत में ट्रैफिक इंचार्ज बलविंदर सिंह ने बताया कि वे सोमवार सुबह साथी कर्मचारियों परविंदर सिंह, गुरदर्शन कुमार, कृष्ण सिंह के साथ लैहली चौक में ड्यूटी पर तैनात थे। इस बीच लैहली रेलवे फाटक की ओर से एक ट्रक आया जिसमें महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों ने आते ही लैहली चौक पर जाम लगा दिया। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो भीड़ में से कुछ लोगों ने ट्रैफिक कर्मियों की वर्दियां फाड़ी, उनसे हाथापाई की और ट्रैफिक बूथ में तोड़फोड़ की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 186, 506, 283 व नेशनल हाईवेज एक्ट की धारा 143 के तहत केस दर्ज किया है।

यह है मामला
रविवार को अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लैहली चौक के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रहे दो मोटरसाइकिलों समेत उनके सवारों को रौंद डाला था। इसमें 45 वर्षीय रजनी चौहान और 4 वर्षीय बच्ची खुशप्रीत की मौत हो गई थी और खुशप्रीत के माता-पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे, जिनकी नाजुक हालत को देखते हुए जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया था। इनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इससे गुस्साए लोगों ने हाईवे पर लैहली चौक पर करीब डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक आवाजाही ठप रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें