खरड़। नजदीकी गांव स्वाड़ा में 9वीं कक्षा में पढ़ रहे एक नाबालिग लड़के ने अपने घर में ही पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान नवजोत सिंह के रूप में हुई है। मामले के जांच अधिकारी गुरदेव सिंह ने बताया कि मृतक नवजोत सिंह सोमवार को अपने घर में अकेला ही था। उसके पिता ऑटो लेकर अपने काम पर गए थे। नवजोत की मां अपनी बेटी के साथ दवा लेने गई हुई थीं। इसी दौरान नवजोत सिंह ने घर में पंखे से फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। पुलिस को मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है।