फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की ठगी का आरोपी अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोल्ड स्टोर खोलने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के एक आरोपी को मटौर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरि राम जोशी निवासी बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपी भी जल्द ही काबू कर लिए जाएंगे। फेज-3बी2 निवासी राज बिक्रमदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कोल्ड स्टोर खुलवाने के नाम पर आरोपियों ने करीब पांच एकड़ जमीन अपने नाम करवा ली। साथ ही उनसे पंद्रह लाख रुपये भी ले लिए। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया था, जिनमें हरि राम जोशी, विनोद कुमार जोशी, शशि कुमार जोशी निवासी हिमाचल प्रदेश व रिक्की निवासी डेराबस्सी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें