फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-104 में गृह क्लेश से तंग आकर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। सनेटा पुलिस चौकी में मृतक की पत्नी खुशी, ससुर जोगिंदर पाल व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक अमित के भाई सुमित ने बताया कि अमित को उसके ससुराल वालों की तरफ से प्रताड़ित किया जाता था। उसे कहा जाता था कि अपनी पत्नी को घुमाने नहीं ले जाता है। यदि उसे घुमाने नहीं लेकर गया या उसे घूमने से रोका तो इसके लिए उसे घातक नतीजे भुगतने पड़ेंगे। सुमित ने बताया कि उसकी भाभी 15 दिन से अपने मायके गई हुई है। मायके से आते ही उसकी अमित से लड़ाई हो गई। उसने अमित को धमकियां दीं। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर घर से बाहर आई थी। इसी बीच अमित ने घर का दरवाजा बंद कर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें