फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पंचकूला के दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान परमजीत सिंह निवासी सेक्टर-11 पंचकूला और कृष्ण कुमार निवासी पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिए हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के रहने वाले अमित धवन ने पुलिस को बताया कि वीरवार शाम करीब चार बजे वह अपने साढ़ू परमजीत के साथ जीरकपुर चौक से एरोसिटी रोड की तरफ अलग-अलग एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही आई-20 कार ने परमजीत के एक्टिवा को टक्कर मार दी। परमजीत सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे को अंजाम देने वाला कार चालक फरार हो गया। उसने कार का नंबर नोट करके पुलिस को शिकायत दे दी है।
पंचकूला के रहने वाले रणजीत ने पुलिस को बताया कि वीरवार को रणजीत निवासी सेक्टर-16 पंचकूला देर रात को भांजे कृष्ण कुमार के साथ गांव बाकरपुर जा रहा था। कृष्ण के साथ दो दोस्त भी अलग एविएटर स्कूल पर सवार थे। पटियाला रोड पर लक्की ढाबा के पास पहुंचे तो कृष्ण के स्कूटर को सफेद रंग की बोलेरो कार ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। कृष्ण को गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें