फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी बनकर ओएलएक्स पर कार बेचने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। फौजी बनकर ओएलएक्स एप पर कार बेचने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। सदर पुलिस खरड़ ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना सदर खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि राजीव कुमार वर्मा पुत्र सुनील कुमार निवासी वार्ड नंबर 12 कुराली ने जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति ने ओएलएक्स एप पर स्वयं का फौजी पहचान पत्र लगाकर स्विफ्ट कार बेचने के लिए कार की फोटो लगाई हुई थी। राजीव को यह कार पसंद आ गई। जब उसने कार बेचने वाले को फोन किया तो उसने अपने आपको फौजी अफसर बताया और कहा कि वह जयपुर से बोल रहा है। यदि उसे कार पसंद है तो एडवांस के तौर पर उसके खाते में दो हजार रुपये जमा करवा दे। उसके बाद ही कार के बारे में बात होगी। राजीव ने दो हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद उसका फिर फोन आया कि 7 हजार रुपये और जमा करवा दो तो उसने उसके खाते में फिर रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद इस फर्जी आर्मी अफसर ने रसीद तथा अपने आर्मी से संबंधित दस्तावेज उसे व्हाट्सएप पर भेज दिए और साथ ही गाड़ी की बिल्टी करवाने की रसीद भी भेज दी। राजीव ने बिल्टी की रसीद देख कर कार बेचने वाले व्यक्ति के खाते में पूरी रकम जमा करवा दी, परंतु इसके बाद भी उसे कार नहीं मिली। मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने पूरी जांच करके ठगी करने वाले सात लोगों मोहम्मद साजिद पुत्र अकबर अली, नफीसा पत्नी अकबर अली, नौशाद अली पुत्र अकबर अली, महिंदर कुमार पुत्र ज्ञान चंद मीना, मनूका शंकर मोहम्मद, मुख्तयार पुत्र रूजदार खान निवासी गबंडी (सभी निवासी गानवरी जिला भरतपुर राजस्थान) और मुन्नी देवी पत्नी उदय सिंह निवासी जटाव मोहल्ला गांव विलोद के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें