फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी एरिया अधीन आते एक गांव में बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चे के पिता के बयानों पर बलौंगी थाने में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया लिया है। आरोपियों में स्वर्ण सिंह उर्फ जिम्मी निवासी गांव बहलोलपुर के रूप में हुई। जबकि दो आरोपी नाबालिग है। बलौंगी थाने के एसएचओ मनफूल सिंह ने कहा जिम्मी को पटियाला जेल भेज दिया है। जबकि दूसरे दो नाबालिग आरोपियों में से एक आरोपी को बाल सुधार घर होशियारपुर व दूसरे को बाल सुधार घर फरीदकोट भेज दिया गया है। जानकारी मुताबिक बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे के साथ तीनों आरोपियों ने करीब 20 दिन पहले एक कमरे में ले जा कर कुकर्म किया था। इस बात का पता तब चला जब बच्चे ने 31 दिसंबर की शाम को रोते हुए अपनी मां को यह बात बताई। बच्चे ने बताया कि करीब 20 दिन पहले जिम्मी व उसके दो साथी उसे कमरे में ले गए थे जहां पर उसके साथ कुकर्म किया था। यह बात बाहर किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी। इसी दौरान 31 दिसंबर की शाम को भी उसे चाकलेट देने के बहाने से कमरे में ले गए थे जहां पर फिर उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें