फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने और पचास हजार नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

50 हजार की नकदी संग पांच तोले सोना चोरी
बिजली विभाग के मुलाजिम के घर चोरी, लंगर में सेवा करने गया था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। चंडीगढ़ में तैनात बिजली विभाग के एक मुलाजिम के घर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी उस समय हुई जब परिवार वाले लंगर सेवा के लिए गए हुए थे। चोर घर से पचास हजार नकदी व पांच तोले सोने के गहने ले गए। पुलिस ने घर के मालिक सुखदेव सिंह की शिकायत पर सोहाना थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया है कि वह गांव मोटेमाजरा के रहने वाले हैं। 29 तारीख को उनके गांव में छोटे साहिबजादों की शहादत को समर्पित लंगर लगाया गया था। लंगर गांव के अड्डे पर लगाया गया था। सारा परिवार लंगर में सेवा करने के लिए गया हुआ था। जब वह वापस घर आए तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि घर के ताले टूटे हुए थे। वहीं, घर से पचास हजार रुपये नकदी, पांच तोले सोने के गहने गायब थे। यह नुकसान करीब ढ़ाई लाख रुपये का था। उन्होंने अपने स्तर पर इसकी तलाश भी की, लेकिन इस बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


घर के बाहर से बुलेट चोरी
सेक्टर-70 निवासी गुरप्रीत सिंह ने अपनी शिकायत में पुलिस ने बताया कि उनका मोटरसाइकिल घर के बाहर से चोरी हो गया है। उन्होंने अपने स्तर पर इसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें