मोहाली। पुलिस ने परांठों की रेहड़ी लगाने की आड़ में शराब बेचने का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में हुई। जो आजाद नगर बलौंगी का रहने वाला है। उसे ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात में रेहड़ी वाला प्रमोद कुमार चंडीगढ़ से शराब लाकर मोहाली में बेचता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर स्पाइस चौक पर नाका लगाया हुआ था। आरोपी चंडीगढ़ से अपने एक्टिवा स्कूटर पर आ रहा था, जिसे नाके पर रोककर चेक किया और उसके स्कूटर से 30 बोतलें शराब बरामद हुईं। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन फेज-1 में केस दर्ज कर लिया गया है।