फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने मचाया आंतक, करियाना दुकान से तेल शैंपू तक ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार चोर दुकान से तेल, शैंपू तक ले गए
विज्ञापन

चोरी की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, कई दुकानों को बनाया निशाना
वेस्टर्न यूनियन के दफ्तर समेत कई अन्य दुकानों के भी ताले तोड़े
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। गांव चनालो में चोर एक करियाने की दुकान का शटर तोड़ कर नकदी और सामान चोरी कर ले गए जबकि अन्य दुकानों का बचाव हो गया। गांव चनालो में सिंगला करियाना स्टोर के मालिक धर्मवीर सिंगल ने बताया कि सुबह उनको किसी ने बताया कि उसकी दुकान का शटर टूटा पड़ा है। उसने मौके पर जाकर देखा तो वहां से काफी सामान चोरी होने के अतिरिक्त गोलक में पड़ी 2 हजार रुपये की नकदी भी गायब थी। चोर वहां से रिफाइंड तेल की पीपियां, चाय पत्ती के दो थैले, साबुन, शैंपू आदि चोरी करके ले गए। इसी दौरान चोरों ने एक ओर करियाने की दुकान का शटर तोड़ा। लेकिन अंदर लगा दूसरा शटर तोड़ने में सफल नहीं हो सके। इसी दौरान चोरों ने वेस्टर्न यूनियन के दफ्तर के ताले तोड़ लिए, लेकिन वहां पर चोरों को कुछ नहीं मिला। इसके अतिरिक्त सिसवा रोड पर भी चोरों ने एक खाली पड़ी दुकान के ताले तोड़े। सुखजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए चोरों की संख्या तीन थी और वे तीनों मोटरसाइकिल पर सवार थे। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

फोटो कैपशन : गांव चनालो में दुकान में हुई चोरी के बारे में जानकारी देते हुए दुकानदार।
( अजय ) फोटो नंबर : एमएचएल-84
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें