कालोनियों में गांजा सप्लाई करने वाला काबू
मोहाली। जिला पुलिस ने गांजा समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी के पास से चार सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान बॉबी निवासी अंब साहिब कालोनी के रूप में हुई है। थाना फेज-11 के एडिशनल एसएचओ नरिंद्र सूद ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह आसपास की कालोनियों में गांजे की सप्लाई देता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।