फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल गाड़ी नीचे आ कर 43 साला के प्रापरटी डीलर की शकी हालत में मौत -चशमदीदें मुताबिक खुदकुशी का है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत
विज्ञापन

जीरकपुर। अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर वीरवार दोपहर दिल्ली से कालका जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। मृतक की पहचान वरिंदर कुमार (43) निवासी सेक्टर-7 पंचकूला के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलर था। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर ने खुदकुशी की है। वह काफी देर से ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा था। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की है। रेलवे पुलिस चौकी लालड़ू के इंचार्ज एएसआई रामपाल ने बताया कि वीरवार दोपहर 12:30 बजे सूचना मिली थी कि गांव सनौली के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान वरिंदर कुमार (43) निवासी सेक्टर-7 पंचकूला के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें