फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुब्बाहेड़ी विवाद में दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला पुलिस ने छह दिन बाद आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन

- आरोपियों में एक गांववाला, जबकि दूसरा फार्म का मुलाजिम है
- इस मामले पुलिस ने ढाई सौ लोगों पर दर्ज किया गया था केस

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। गांव कुब्बाहेड़ी स्थित एनआरआई अजीत सिंह कुलार के फार्म हाउस पर हुए विवाद में आखिर छह दिन बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जसवंत सिंह लाली और गुलाब सिंह के रूप में हुई है। जहां लाली गांव कुब्बाहेड़ी के रहने वाले हैं। वहीं, गुलाब सिंह कुलार फार्म के कर्मचारी हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जसबंत सिंह लाली को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, गुलाब सिंह को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पास पेश किया जाएगा। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

यह मामला गत रविवार को हुआ था। जब पानी को लेकर हुए विवाद में कुलार फार्म हाउस के कुछ कारिंदों ने गांव कुब्बाहेड़ी में जाकर बहादुर सिंह को पीट दिया था। साथ ही उसको किडनैप करने की कोशिश की थी। इस दौरान उसकी बेटियों से भी गलत व्यवहार किया गया था। इसके बाद गांव के सारे लोग इकट्ठा हो गए थे। साथ ही कुलार फार्म हाउस पर हमला कर दिया था। वहां पर जाकर लोगों ने जमकर उत्पात मचाया था। गाड़ियां तोड़ दी थी। फार्म हाउस के कमरों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। सूचना मिलते ही एसएसपी पहुंच गए थे। उन्होंने बड़ी मुश्किल से सात लोगों को फार्म हाउस से बचाकर निकाला था। इसके बाद ढाई सौ लोगों पर पर केस दर्ज किया था। वहीं, जसवंत सिंह उन ढाई सौ गांव वालों में शामिल है। जबकि गुलाब सिंह फार्म हाउस के उन चार लोगों में शामिल है, जिन पर बाद में लोगों की मांग पर केस दर्ज किया गया था। इस मामले में एसडीएम द्वारा जांच की जा रही है। कई लोगों पर केस दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें