अवैध माइनिंग के आरोप में सात के खिलाफ केस दर्ज
जीरकपुर। पुलिस ने माइनिंग विभाग के बीएलओ की शिकायत पर अवैध खनन करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीएलओ बलजीत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान गांव नगला और सनोली क्षेत्र में अवैध माइनिंग की जा रही थी। अवैध खनन करने वालों में सतपाल शर्मा, धर्मपाल शर्मा, वरिंदर शर्मा, सुरेश कुमार निवासी सनोली, शिव चरण और सुमित कुमार निवासी नगला शामिल है। पुलिस ने बीएलओ की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उक्त लोगों के खिलाफ माइनिंग एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।