दूसरी मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत
खरड़। खरड़ एसबीपी होम्स के दूसरी मंजिल से गिरकर बुजुर्ग हरकरण सिंह की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हरकरण सिंह के फ्लैट नंबर 199 में टाइलें लगाने का काम चल रहा था। वह सुबह जल्दी उठकर काम देखने चले गए। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह दूसरी मंजिल से नीचे सड़क पर जा गिरे। शोर सुनकर बुजुर्ग के घरवाले जब बाहर आए तो उन्हें घटना का पता चला। वह तुरंत हरकरण सिंह को फेज-6 स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है।