ट्रैफिक पुलिस ने सरकारी बस चालक के चालान काटे
खरड़। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को खरड़-मोहाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में सरकारी बस चालकों के चालान काटे। इस मौके पर एएसआई सर्बजीत सिंह ने कहा कि सरकारी बसों के चालकों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कुछ सरकारी बस चालक सरेआम नियमों का उल्लंघन करते हैं, इस कारण उनके चालान काटे गए और उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान हवलदार हरविंदर सिंह भी मौजूद थे।