फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल बजुर्ग की पीजीआई में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की पीजीआई में मौत
विज्ञापन

खरड़। गांव बरौली के पास 9 मार्च को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग गुरनाम सिंह की इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। मृतक के पुत्र तजिंदर सिंह निवासी गांव हसनपुर ने बताया कि 9 मार्च को उनके पिता गुरनाम सिंह गांव बरौली की ओर सैर कर रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल चालक ने उनके पिता को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सरकारी अस्पताल खरड़ लाया गया, वहां डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देकर पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया था। वहां वीरवार को उनकी मौत हो गई। सदर पुलिस खरड़ ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें