दोगुने दाम पर स्टांप पेपर बेचने की शिकायत
तहसीलदार ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो।
जीरकपुर।
सब-तहसील के बाहर 50 का स्टांप पेपर 100 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी शिकायत तहसीलदार प्रवीन कुमार सिंगला से की गई है। तहसीलदार ने स्टांप विक्रेता को नोटिस भेजकर पक्ष रखने के लिए कहा है। बता दें कि उक्त विक्रेता के खिलाफ पहले भी ऐसी शिकायतें आती रही हैैं। कई बार माफी मांगने पर बख्शा भी जा चुका है।
विकास कुमार निवासी जीरकपुर ने तहसीलदार को दी शिकायत में बताया है कि बीते 25 सितंबर को वह अरोड़ा स्टांप पेपर विक्रेता से 50 रुपये का स्टांप खरीदा, जिसके बदले 100 रुपये वसूल लिए। उन्होंने मंगलवार को दोबारा 50 रुपये का स्टांप मांगा तो 100 रुपये मांगे गए। अब इस बारे में तहसीलदार को लिखित शिकायत दे दी गई है।
कोट्स ::::
दोगुनी कीमत पर स्टांप पेपर बेचने वाले को नोटिस भेजकर पक्ष रखने के लिए कहा गया है। जवाब दाखिल करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवीन कुमार सिंगला, तहसीलदार, सब-तहसील जीरकपुर
फोटो नंबर-401
तहसीलदार को शिकायत देने के बाद उसकी प्रति दिखाते विकास कुमार।