फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में दाखिले के नाम पर दस लाख रुपये की ठगी नोट ऑन लाइन मत चला देना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर दस लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

आरोपियों ने कालेज को डोनेशन देने के नाम लिये थे दस लाख
पुलिस ने एक दंपति पर दर्ज किया केस, आरोपी चल रहे है फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर की एक लड़की को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के लिए डोनेेशन के नाम दस लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना फेज-एक की पुलिस ने एक दंपति पर केस दर्ज किया है। फेज-पांच निवासी रविंद्र सिंह की शिकायत पर उपकार सिंह संधू निवासी डोगर मोहल्ला पटियाला और उसकी पत्नी रणदीप कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 506 और 120बी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपनी बेटी को बारहवीं के बाद एमबीबीएस का कोर्स कराना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपनी बेटी को श्री गुरु रामदास मेडिकल कॉलेज अमृतसर में दाखिला दिलाने की योजना बनाई। इस संदर्भ में उन्होंने अपने जानकार मेजर सिंह मान से बातचीत की। उसने उपकार सिंह संधु निवासी पटियाला और प्रीतम सिंह निवासी फेज-3बी2 मोहाली से उनकी मुलाकात कराई। आरोपी उपकार सिंह संधु ने शिकायतकर्ता से कहा कि वह उनकी बेटी का दाखिला मेडिकल कॉलेज में करवा देगा। लेकिन इस काम के लिए उन्हें दस लाख रुपये की डोनेशन देनी होगी। रविंद्र सिंह ने गांव शाहीमाजरा (सेक्टर-58) में उन्हें दस लाख रुपये दे दिए, इस दौरान आरोपियों ने कहा कि एक हफ्ते में दाखिला करवा दिया जाएगा। शिकायतकर्ता के बताने मुताबिक, उनसे पांच लाख उपकार सिंह संधु लेकर गया और बाद में पांच लाख रुपये उसकी पत्नी रणदीप कौर ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे खुली आरोपियों की पोल
पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि मेडिकल कॉलेज में दाखिले की अंतिम तारीख भी गुजर गई थी, लेकिन उनकी बेटी का एडमिशन नहीं हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रविंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें