फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह निकला इंटर स्टेट, 12 कारें और बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस द्वारा कुछ दिन पहले पकड़ा गया वाहन चोर गिरोह इंटर स्टेट गिरोह था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 12 कारें और बरामद की हैं। इनमें से 10 कारें आरोपियों ने मोहाली और दो हरियाणा से चुराईं थीं। यह दावा एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस में किया। इस दौरान आरोपियों की निशानदेही पर बरामद की गईं कारों को भी प्रदर्शित किया गया। एसएसपी ने कहा कि इस केस में दो और आरोपी भी शामिल हैं, नामजद कर छापामारी की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों का शुक्रवार को रिमांड खत्म हो रहा है। इन्हें फिर से रिमांड पर लेने के लिए अदालत में तर्क दिए जाएंगे। उम्मीद है कि कई और वारदात सुलझेंगी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी 4 अप्रैल को पकड़े गए थे। उस दौरान उनसे 9 कारें बरामद हुईं थीं। रिमांड पर लेने के बाद आरोपियों की निशानदेही पर 5 आल्टो, 3 स्विफ्ट, एक इंडिगो, एक शेवरले ऑप्टरा, एक इटीओज लीवा व एक जैन कार बरामद की गई है। इसमें से 10 कारें सोहाना और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 जबकि एक कार पंचकूला और एक अन्य जगह से चोरी की थी।
विज्ञापन


कंडम वाहनों के नंबर लगाकर बेचते थे वाहन
एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह काफी शातिर था। यह बीमा कंपनियों से टोटल डैमेज वाहन खरीदते थे। उन कंडम वाहनों की आरसी को देखकर उसी के मुताबिक वाहन चोरी करते थे। चोरी के वाहनों पर कंडम वाहनों के फर्जी नंबर टैंपर कर लोगों को बेच देते थे।

ऐसे पकड़ में आया था गिरोह
18 मार्च को पीजीआई चंडीगढ़ निवासी सतपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह सेक्टर-109 रायपुर कलां में एक शादी में शामिल होने के लिए स्विफ्ट डिजायर कार में गया था। कार मैरिज पैलेस की पार्किंग में खड़ी की। जब वह वापस आया तो कार नहीं मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसी बीच सीआईए इंस्पेक्टर सतवंत सिंह संधू की अगुवाई वाली टीम ने जांच शुरू की। वीरवार रात का नाके पर चेकिंग के लिए एक कार को रोका तो उससे तलाशी के दौरान वाहन चोरी के दौरान इस्तेमाल होने वाले औजार व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने कार सवार सुरजीत सिंह (46) निवासी दिल्ली, गुरसेवक (48) निवासी होशियारपुर व बलजिंदर सिंह (29) निवासी खेमकरण जिला तरनतारन को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


भोला ड्रग तस्करी केस में शामिल था एक आरोपी
पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि इस गिरोह का प्रमुख सुरजीत सिंह काफी शातिर है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 7 मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं कई केसों में वह जमानत पर चल रहा था। भोला ड्रग तस्करी केस में भी आरोपी शामिल था। उस केस में आरोपी जेल काट कर आया था।

स्कूटी से करते थे इलाके में रेकी
पुलिस के मुताबिक आरोपी स्कूटी पर इलाके में जाकर वाहनों की रेकी करते थे। इसके बाद आरसी के मुताबिक जो वाहन उन्हें दिख जाते थे, वे उस वाहन को चुरा लेते थे। इसके बाद आगे की कार्रवाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें