फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ करोडें रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी थाने की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। सिटी पुलिस ने एक अनपढ़ महिला की शिकायत पर उसके साथ करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी खरड़ के एसएचओ ने बताया कि जसविंदर कौर पत्नी स्वर्गीय मलकीत सिंह निवासी गांव फतेहउल्लांपुर खरड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने जसविंदर सिंह निवासी गांव राणीमाजरा से 50 हजार रुपये घरेलू जरूरत के लिए उधार लिए थे। जसविंदर सिंह ने इस रकम के बदले एक टाइप किए हुए पेपर पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। जसविंदर कौर ने जब 50 हजार रुपये ब्याज समेत वापिस करके समझौते के अनुसार पुरानी रसीद मांगी तो जसविंदर सिंह ने कहा कि असल रसीद गुम हो गई है। जसविंदर सिंह ने 50 हजार रुपये लेने संबंधी ली गई रसीद पर जमीन संबंधी मैटर लिखवा लिया। उसने बताया कि उसकी अधिग्रहण हुई चार कनाल जमीन संबंधी मेजर सिंह व जतिंदरपाल सिंह खरड़ के हक में इकरारनामा सौदा तैयार करके उसके सिर्फ 10 लाख रुपये देने का जिक्र किया जबकि अधिग्रहण हुई जमीन का असली रेट 3.25 करोड़ रुपये प्रति एकड़ बनता है। इस व्यक्ति ने अपनी मिलीभुगत से उसका जाली बैनामा तैयार करके उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने इस मामले की पूरी जांच करने के बाद मेजर सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी गांव रसूूलपुर, मोती लाल पुत्र जगदीश चंद, जसविंदर सिंह पंच पुत्र भाग सिंह निवासी गांव राणी माजरा तथा जतिंदरपाल सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें