परिजनों ने इस संबंधी पुलिस को भी दी शिकायत
परिजन बोले-अगर समय से इलाज किया होता तो यह स्थिति न बनती
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर के एक नामी प्राइवेट अस्पताल में पूर्व सैनिक की इलाज अधीन के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान महा सिंह निवासी न्यू इंदिरा कालोनी मनीमाजरा के रूप में हुई है। जबकि परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाया है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत दी। वहीं, मौके पर पीसीआर पार्टी भी पहुंची थी। मृतक के बेटे मनोज ने बताया कि उसके पिता महा सिंह पूर्व सैनिक थे। 24 अक्तूबर को हरियाणा के जींद क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए थे। जहां पर उनकी टांगें टूट गई थीं। इलाज के लिए उन्हें वहां के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन अपनी रिहायश चंडीगढ़ में होने के चलते वे अपने पिता जी को मोहाली के अस्पताल में ले आए थे। मनोज ने बताया कि 25 अक्तूबर को उसने अपने पिता जी को मोहाली स्थित उक्त अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया। अस्पताल में सभी डाक्टरों द्वारा अलग अलग चेकअप के बाद उनकी टांगों का अप्रेशन करने के लिए कह दिया गया। मनोज ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन तीन दिन तक उनके पिता जी की ईसीएचएस से मंजूरी आने का इंतजार करता रहा, लेकिन उनका अप्रेशन नहीं किया गया जिस कारण उनके शरीर में इंफेक्शन फैल गई और आज उनकी मौत हो गई। मनोज ने कहा कि वह इस मामले में वह आखिरी दम तक लड़ेंगे। वही, इंसाफ लेकर हटेेंगे।