फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के निकट से ट्रैक्टर व ट्राली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने के पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी
विज्ञापन

खरड़। खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर खरड़-लांडरा रोड पर चोर बुधवार रात एक ट्रैक्टर को ट्राली समेत ले गए। चोरी की यह घटना संतोख के हरे चारे के टाल के बाहर हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर के मालिक संतोख सिंह के दो ट्रैक्टर-ट्राली मेन रोड के साथ गली में खड़े थे। रात करीब दो बजे अज्ञात चोर एक ट्रैक्टर व ट्राली ले गए। चोरों ने दूसरे ट्रैक्टर को भी ट्राली से अलग करके ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अचानक किसी के आने के कारण चोर भाग गए। संतोख सिंह ने सिटी पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें