रात में चोरी करने घर में घुसी दो लड़कियां, एक काबू
मोहाली। गांव सोहाना में रविवार रात एक घर में चोरी करने दो लड़कियां घुसी। घरवालों ने एक लड़की को काबू कर लिया। जबकि दूसरी भागने में कामयाब रही। सुखदीप सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे दो लड़कियां घरों की छते क्रॉस करके उनके घर में घुस गईं। इस बीच सारा परिवार गहरी नींद में था। हलचल होने पर उनकी पत्नी की नींद खुल गई। उसके दरवाजे के पास खड़ी एक लड़की दिखाई दी। साथ ही उससे पूछा कि वह उनके घर में क्या कर रही है तो लड़की बहाना बनाकर भाग गई। जबकि दूसरी लड़की उनके बैड के नीचे छिप गई। इस बीच उन्हें लड़की के बैड के नीचे छिपे होने का संदेह हो गया। लेकिन उन्होंने उसे संदेह नहीं होने दिया। साथ ही कुछ समय बाद ही उसे काबू कर लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई लड़की की उम्र करीब 17 साल है। जबकि फरार हुई लड़की 13 साल की थी। उन्होंने बताया कि पता चला है कि दोनों लड़कियां सोहाना गांव की हैं। जबकि मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।