फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में दीवार तोड़कर सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। नजदीकी गांव त्रिवेदी कैंप में चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में दीवार तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत मिलने बाद में मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार त्रिवेदी कैंप के बाहर मेन सड़क पर स्थित कैलाश इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक गगन कैलाश ने बताया कि वह रोजाना की तरह बीती रात दुकान को ताला लगा कर बंद करके घर गया था। सुबह आकर देखा तो बाहर का शटर पहले की तरह बंद था। भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने बताया कि चोर दीवार की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और अंदर से तकरीबन पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार ने बताया कि चोर दुकान में पड़ी नई बिजली की तारें, लैपटॉप, पंखे और अन्य सामान चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मौके का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें