प्रॉपर्टी डीलर पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, गिरफ्तार
- जमीन का सौदा करवाने की एवज में जबरन महिला के घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। शहर के नामी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ पुलिस ने महिला की शिकायत पर रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी डीलर को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान राकेश निवासी ऋषि अपार्टमेंट (जीरकपुर) के रूप में हुई है जो शहर के अंदर लंबे समय से प्रॉपर्टी की सेल-परचेज का कार्य करता है।
महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि सोमवार रात को वह अपने बच्चों के साथ फ्लैट में मौजूद थी। उसके फोन पर प्रॉपर्टी डीलर राकेश ने कॉल की और प्रॉपर्टी दिलाने के लिए बातचीत करना शुरू कर दी। वहीं, फोन रखने के कुछ देर बाद ही राकेश उसके घर आ पहुंचा और अच्छी प्रॉपर्टी का हवाला देकर कागजात दिखाने शुरू कर दिए। महिला ने राकेश को यह कहकर टालने की कोशिश की कि उसे कोई प्रॉपर्टी नहीं खरीदनी है।
बाक्स :
महिला को अकेली होने का उठाया फायदा
शिकायत के अनुसार, सोमवार रात करीब सवा नौ बजे राकेश महिला के फ्लैट में ड्राइंग रूम में बैठा था और महिला किचन में थी। कुछ देर बाद ही राकेश अचानक ड्राइंग रूम से उठकर किचन में आ पहुंचा, जिसने उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई करते हुए कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए और जबरन रेप किया। महिला ने आरोप लगाया कि राकेश ने उसे धमकी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो इसका अंजाम बुरा होगा।
कोट्स :::::::
महिला की शिकायत पर प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले राकेश निवासी जीरकपुर के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
-गुरजीत सिंह, एसएचओ, पुलिस थाना जीरकपुर।