खरड़। खरड़ सिटी पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को काबू किया है। थाना सिटी खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर भगवंत सिंह रिसाड़ ने बताया कि पुलिस कर्मचारी खरड़ लांडरा रोड पर आर्य कालेज के पास गश्त कर रहे थे तो उन्हें सूचना मिली कि मुकेश कुमार पुत्र नोवत राम निवासी फेस-11 मोहाली अनाज मंडी खरड़ में सरेआम दड़ा सट्टा लगा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।