फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक इनक्लेव में बंद घर में हुई थी लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखे मुंह ढंके हुए दो बाइक सवार
विज्ञापन

जीरकपुर। गुरुनानक इन्क्लेव के बंद घर में हुई लाखों की चोरी के बाद मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं जीरकपुर में चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं, अगर समय रहते पुलिस ने अपनी गश्त और सख्ती नहीं बरती तो आने वाले समय में जीरकपुर चोरी के लिए सॉफ्ट कॉर्नर साबित होगा। ढकौली के गुरुनानक कालोनी निवासी राजीव कुमार ने बताया कि वह दिवाली की छुट्टी मनाने के लिए दो नवंबर को अपने परिवार समेत पैतृक गांव गए थे और 11 नवंबर को वापस घर आकर देखा तो ताले टूटे हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर 60 हजार के करीब नगदी और ढाई लाख की कीमत के गहने चुराकर ले गए हैं। इनमें एक सोने की चेन, तीन सोने की अंगुठियां, सोने के कांटे, सोने का मंगल सूत्र व चार सोने की चूड़ियां, 10 चांदी के सिक्के, दो चांदी की चूड़ियां आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें