फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तर कार ने ली गार्ड की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने ली सिक्योरिटी गार्ड की जान
विज्ञापन

रविवार को सुबह सीजीसी लांडरा के सामने हुआ हादसा
टक्कर के बाद उछल कर गिरा साइकिल सवार, आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस व एंबुलेंस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि कार की नंबर प्लेट हादसे के दौरान घटनास्थल पर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, करीब आधे घंटे तक साइकिल सवार व्यक्ति सड़क पर तड़पता रहा, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरदास निवासी गांव ढोलकमाजरा रोपड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने नंबर प्लेट के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही पोस्टमार्टम करवाकर शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार सुबह साढ़े छह बजे की है। जब एक साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड सीजीसी लांडरा के सामने मेन रोड से गुजर रहा था। इस दौरान एक कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि साइकिल सवार कार से टक्कर लगने के बाद उछल कर रोड पर गिर गया। इस हादसे में गार्ड गंभीर जख्मी हो गया, वहीं कार की नंबर प्लेट भी हादसे के दौरान वही पर गिर गई। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचित किया व एंबुलेंस को बुलाया। इस दौरान लोगों ने घायल गार्ड को फर्स्ट एड दी ताकि उसकी जान बच सके। हालांकि करीब आधा घंटे बाद पुलिस की गाड़ी पहुंची, जिसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सोहाना के प्रभारी मनजीत सिंह ने हादसे की पुष्टि की और कहा कि गुरदास एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। वह लांडरा में किराए के मकान पर रहता था। पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है, उसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें