फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी रूप से परेशान पत्नी ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक रूप से परेशान महिला ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन

जीरकपुर। बलटाना में मानसिक रूप से परेशान महिला ने फंदा लगा लिया। मृतका की पहचान हर्ष (40) पत्नी नीरज नरूला निवासी मकान नंबर-892, सैणी विहार-3 (बलटाना) के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया। नीरज नरूला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह किसी काम से घर से गए थे और घर पर पत्नी हर्ष अकेली थी। शिकायत के अनुसार, हर्ष ने शुक्रवार को घर पर लोहे की सीढ़ी से फंदा लगा लिया। नीरज ने पुलिस को बताया कि हर्ष लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी। इस कारण वह डिप्रेशन में रहती थी। बलटाना चौकी पुलिस ने पति नीरज नरूला के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए मृतका का शव पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें