फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालडू में महिला की हत्या, ननदों व भानजी पर दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू में संदिग्ध हालात में महिला की हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने दो ननद और भांजी के खिलाफ दर्ज किया केस
लालड़ू।
लालड़ू मंडी में 45 वर्षीय महिला का संदिग्ध हालात में हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ धारा 302/34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लालड़ू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतका के भाई कृष्ण कुमार पुत्र भुआनाथ निवासी मकान नंबर 583 गांधी कॉलोनी राजपुरा ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन संतोष रानी (43) का विवाह नौ साल पहले यशपाल निवासी लालड़ू मंडी से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। उनकी बहन को अक्सर उसकी ननदें परेशान करती थी। इस कारण घर में आए दिन क्लेश रहता था। 15 फरवरी को उनकी बहन की ननदों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इस बारे में उसकी पत्नी को जानकारी भी दी थी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह बहन के पति यशपाल का फोन आया कि संतोष रानी की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह परिवार सहित लालड़ू मंडी पहुंचे तो देखा कि उनकी बहन का शव कार में पड़ा था और गले पर रस्सी के निशान थे। इस कारण शक है कि उनकी बहन की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भाई कृष्ण कुमार के बयान पर मृतका ननद संतोष कुमारी, शीला रानी दोनों पुत्रियां कंवरभान व भांजी शालू पुत्री ओम प्रकाश लालड़ू मंडी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में तीन डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें