फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

220 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 220 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान प्रवीन कुमार निवासी बलटाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बलटाना चौकी इंचार्ज-कम-जांच अधिकारी भिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कोई व्यक्ति पैदल घूमकर लोगों के घरों तक चरस सप्लाई करता है। इसके आधार पर एएसआई नाथी राम के नेतृत्व में टीम का गठन करके बलटाना क्षेत्र में दाखिल होने वाले रास्तों पर नाकाबंदी करने के निर्देश दिए गए। पुलिस को उस समय सफलता मिली जब पुराने नाले के पास एक शख्स को शक के आधार पर हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 220 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस उसे पकड़कर चौकी ले आई और आरोपी प्रवीन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं तहत केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें