फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रिंटर बुक कराया, कोरियर में निकला पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। युवक ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से प्रिंटर बुक कराया, लेकिन कोरियर जब घर पहुंचा तो उसे बॉक्स में प्रिंटर की जगह एक पत्थर मिला। प्रीत कालोनी के निवासी अभिनंदन ने बताया कि उसने एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से नामी कंपनी का प्रिंटर 15750 रुपये में मंगलवार को बुक कराया था। वीरवार को कोरियर लेकर आए युवक ने बॉक्स उसके हाथ में थमा दिया और बिल दिखाते हुए 15750 रुपये की मांग की, लेकिन अभिनंदन ने पेमेंट करने से पहले कोरियर कर्मी के सामने ही बॉक्स खोल लिया तो उसमें से ग्रेनाइट पत्थर निकला। यह देख अभिनंदन ने लोगों को इकट्ठा कर लिया और कोरियर कर्मी को घेर लिया। कोरियर देने आए पंकज ने सिर्फ डिलीवरी देने की बात कहते हुए गड़बड़ी से साफ इंकार किया। हालांकि कोरियर डिलीवरी देने आए लड़के को अभी पेमेंट करनी थी कि इससे पहले ही ठगी उजागर हो गई। वहीं कोरियर कंपनी के स्थानीय मैनेजर शुभम ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें