फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिकअप ने युवक को कुचला, बोलेरो ने महिला की जान ली
शहर में 24 घंटे में पेश आए दो सड़क हादसों में दो की हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। 24 घंटों में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों केस अलग-अलग थानों में दर्ज हुए है। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक पहला हादसा मुल्लांपुर में गरीबदास में हुआ। जब एक पिकअप ने जसवीर सिंह (35) निवासी सिसवां को हिट कर दिया। जो कि बद्दी स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटियां व एक बेटा शामिल है। इसके अलावा उसकी पत्नी भी है। हादसा उस समय हुआ जब जसवीर सिंह चंडीगढ़ साइड से आ रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक को हिट कर दिया। जसवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर पर गंभीर चोर्टें आइं थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बोलेरो ने ली महिला की जान
दूसरा हादसा फेज-11 में हुआ। जब फेज-दस/11 की लाइटों पर महिंद्रा बोलेरो गाड़ी ने एक महिला को हिट कर दिया। महिला की पहचान सतिंद्रजीत कौर के रूप में हुई है। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। मामले के जांच अधिकारी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर एएसआई निशान सिंह ने बताया कि महिला सफाई सेवक का काम करती थी। जब वह सड़क क्रास कर रही थी। इस दौरान ही कार ने उसे अपनी चपेट में लिया। पुलिस ने इस मामले में कार चालक साधू सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें