नयागांव। नयागांव में मंगलवार की रात काउंसिल कार्यालय के पास चोरों ने गुप्ता जनरल एंड हार्डवेयर स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से चालीस हजार नकदी, सौ के करीब नामी कंपनी की चॉकलेट्स व दस से पंद्रह किलोग्राम घी व अन्य सामान ले गए, जिससे मार्केट के लोगों में दहशत का माहौल है। दुकान के मालिक संजीव गुप्ता को चोरी की घटना बारे में बुधवार सुबह छह बजे पता चला। जब वह दुकान खोलने आए थे। अज्ञात चोरों ने दुकान के अंदर गल्ले में रखे पैंतीस-चालीस हजार रुपये समेत देसी घी, चॉकलेट पर हाथ साफ किया। इसके बाद नयागांव मार्केट के प्रधान केशव शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद सुबह सात बजे करीब नयागांव पुलिस थाने फोन कर इस बारे जानकारी दी। लेकिन पुलिस की टीम करीब दस बजे पहुंची। साढ़े बजे करीब नयागांव थाने मार्केट के प्रधान केशव सर्मा, रमेस गर्ग, समेत अन्य ने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिक्रयोग है कि इससे पहले भी मार्केट में चोरी हुई थी।