फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों के शीशे तोड़ सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन कारों के शीशे तोड़ सामान ले गया चोर
विज्ञापन

कुराली। सिसवां रोड पर रात के समय तीन वाहनों के शीशे तोड़कर उनमें से सामान चोरी हो गया। कार मालिक जसप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने बोलेरो और इंडिगो अपनी दुकानों के आगे खड़ी की थी। धर्मवीर सिंह की मारुति कार भी कुछ दूरी पर खड़ी थी। जब सुबह दुकानों पर पहुंचे तो उनकी गाड़ियों के दरवाजे वाले शीशे टूटे थे और गाड़ी में रखा सामान भी चोरी हो चुका था। चोर डैक, हवा भरने वाला पंप और अन्य सामान उड़ा ले गया। इसके अतिरिक्त शीशे तोड़ने वाला व्यक्ति वाइपर और साइड वाला शीशा भी तोड़ कर साथ ले गया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दुकानदार जसपाल सिंह ने बताया कि उस व्यक्ति ने उसकी दुकान के ताले तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

फोटो कैपशन : कुराली में एक कार के तोड़े शीशे दिखाकर जानकारी देते दुकानदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें